{"_id":"6241eff41a64646c9f7b0207","slug":"alleged-gang-rape-of-a-teenager-investigation-started-salempur-news-gkp4314026105","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन

भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में नित्यक्रिया करने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक व्यक्ति अपनी ससुराल पत्नी को लाने गया था। घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी ही मौजूद थी। शनिवार की रात करीब नौ बजे किशोरी नित्यक्रिया के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने किशोरी को पकड़कर दुष्कर्म किया। उसके बाद बेहोशी की हालत में किशोरी को छोड़ मौके से भाग निकले। रविवार भोर में टहलने निकले लोगों ने अचेत अवस्था में किशोरी को खेत में देखा। जानकारी पर पीड़ित के पिता भी मौके पर आ गए और बेटी को सीएचसी पर ले गए।
होश में आने पर किशोरी ने अपने साथ घटना के बारे में परिवारीजनों को बताया। पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम तक पुलिस अधिकारी पीड़िता से जानकारी लेने में जुटे रहे। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पंचायत चुनाव की रंजिश की वजह से मामले को तूल देने की बात कही जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।