फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegatoin of rape

विधवा ने देवर पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 10 Dec 2020 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
allegatoin of rape
विधवा ने देवर पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने देवर पर शादी का झांसा देकर कई वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मुकामी पुलिस के सुनवाई न करने की बात कही।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वर्ष 2012 में पति की मृत्यु हो गई। उसे एक लड़की और लड़का है। बच्चों के साथ घर में अकेली रहती थी। नवंबर 2015 में घर में अकेला पाकर अविवाहित देवर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारापीटा। इसके बाद आरोपी ने कहा कि कोर्ट मैरेज शादी कर लूंगा, आप पत्नी बनकर साथ रहिए। तभी से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पीड़िता का बैंक में जमा पैसा भी निकलवा लिया। जब वह जमीन अपने नाम कराने के लिए कहा तो पीड़िता ने छानबीन शुरू की। अक्तूबर 2019 में उसे पता चला कि वह शादी कर लिया है। जमीन अपने नाम कराकर अपनी पत्नी को साथ रखेगा। इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर लेकर चार बार पहुंची, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed