{"_id":"6a1c7c14a6644b95740b597d","slug":"allegations-of-encroachment-and-construction-of-wall-deoria-news-c-208-1-deo1032-183372-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अतिक्रमण कर दीवार निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अतिक्रमण कर दीवार निर्माण का आरोप
Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। तरकुलवा विकास खंड की कमधेनवा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर दीवार निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के प्रशासक के प्रतिनिधि ने दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासक प्रतिनिधि जयप्रकाश पाल के अनुसार, गांव के दो व्यक्ति सड़क की भूमि पर अतिक्रमण कर दीवार खड़ी कर रहे हैं। आरोप है कि राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश किए जाने और लेखपाल के निर्देश के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया। रविवार को एक बार फिर दीवार निर्माण शुरू कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया। हालांकि पुलिस के लौटते ही दोबारा निर्माण शुरू होने का आरोप है।