फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation on lekhpals

फसल क्षतिपूर्ति का आकलन न करने का लेखपालों पर आरोप

Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
allegation on lekhpals
फसल क्षतिपूर्ति का आकलन न करने का लेखपालों पर आरोप
विज्ञापन

जल्द फसल क्षतिपूर्ति का आकलन नहीं हुआ तो धरना देंगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। अतिवृष्टि होने से खरीफ की फसल खराब हो गई है। वहीं, कुछ फसल अभी बारिश के पानी से घिरी हुई है। धान की फसल जमींदोज हो गई है। ऐसे में किसान चिंतित हैं। आरोप है कि क्षेत्र के लेखपाल फसल क्षतिपूर्ति का आकलन नहीं कर रहे हैं। ताकि उन्हें नुकसान हुई फसल के बदले उचित मुआवजा मिल सके।

पिछले एक पखवारे पूर्व हुई आंधी पानी व बारिश से धान की फसल नुकसान हो गई है। खेतों में अब भी पानी है। खरीफ की फसलें आपदा की भेंट चढ़ गए। आरोप है कि इसके बावजूद क्षेत्र के लेखपाल बर्बाद हुई फसलों के क्षतिपूर्ति का आकलन नहीं कर रहे हैं। इस बात से नाराज किसान रामअवध यादव, रीना देवी, लालजी, अशोक सिंह, धर्मेंद्र ,गोपाल, जयपाल, सुनील, जंगबहादुर, प्रवीण, रामाशीष, रामप्रवेश, अवधेश, राजेंद्र, बंका, शिवमंगल, कृष्ण विश्वकर्मा, भृगुनाथ, छेदी, केशव, बीरेंद्र, हरेन्द्र, सतेन्द्र कुमार, शिवकुमार आदि ने कहा कि अगर लेखपाल नुकसान हुई फसलों का आकलन जल्द कर तहसील प्रशासन को नहीं भेजते हैं तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। उधर, भाजपा नेता चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि ब्लॉक के सभी गांवों में बर्बाद हुई फसल का आकलन जल्द नहीं हुआ तो एक सप्ताह के अंदर अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed