{"_id":"60ce31ce8ebc3e2ed466c0b5","slug":"allegation-of-threatening-salempur-news-gkp3987410132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को पिस्टल सटाकर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को पिस्टल सटाकर धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

सलेमपुर। दुकानदार पर पिस्टल सटाकर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि शनिवार की शाम उसकी दुकान के सामने कुछ लोग चार पहिया वाहन से आए और कहासुनी करने लगे। उसने विरोध किया तो एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी। वहां से भागकर उसने किसी तरह जान बचाई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के चकनदावर गांव निवासी रमेश कुमार सिंह की सलेमपुर नवलपुर मार्ग पर गिट्टी बालू की दुकान है। शनिवार की शाम अपने दुकान के सामने मोरंग बालू ट्रक से उतरवा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच कुछ लोग उनके दुकान के सामने असलहा से लैस लग्जरी वाहनों से पहुंचे और कहासुनी करने लगे। जब इसका विरोध दुकानदार ने किया तो एक व्यक्ति पिस्टल निकालकर रमेश के कनपटी पर सटा दी। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।