फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation of snatching mobile phone and money

युवक ने लगाया रुपये व मोबाइल छीनने का आरोप

Sat, 24 Jul 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
allegation of snatching mobile phone and money
युवक ने लगाया रुपये व मोबाइल छीनने का आरोप
विज्ञापन

बघौचघाट। बृहस्पतिवार देर शाम खेत से लौट रहे युवक को मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दी है।
क्षेत्र के मुंडेरा निवासी सुरेंद्र ठाकुर बृहस्पतिवार की देर शाम खेत की तरफ शौच के लिए गए थे। लौटते समय गांव का ही एक युवक उन्हें रास्ते में रोककर पीटने लगा। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी प्रकार बीच-बचाव किया। पुलिस को दी तहरीर में सुरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि युवक ने पर्स में रखे एक हजार रुपये और एंड्रायड मोबाइल फोन ले लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। शुक्रवार को पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed