फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation of religeon change

Deoria News: धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा

Mon, 18 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
allegation of religeon change
नौतन गांव में धर्मान्तरण की सूचना पर पहुंची पुलिस।संवाद
नौतन गांव की मुसहर बस्ती में चल रही थी प्रार्थना सभा, पुलिस ने पहुंचकर मौके से सभा कर रहे लोगों को खदेड़ा
विज्ञापन


वीडियो कॉल के जरिए मोबाइल पर दूसरा धर्म अपनाने के लिए उकसा रही थी महिला

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। नौतन गांव की मुसहर बस्ती में धर्मांतरण का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं ने रविवार को हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के बयान दर्ज किए और वीडियो बनाकर खदेड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए महिलाओं को धर्मांतरण के लिए एक महिला उकसा रही थी। सभी के गले में क्राॅस की माला थी। आसपास के गांवों के अलावा बिहार प्रांत के गांवों की महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के नौतन गांव के दुर्गेश मुसहर के दरवाजे पर प्लास्टिक और बांस से घेरकर बनाए गए छप्पर में रविवार को प्रार्थना सभा चल रही थी। भाजपा नेता आनंद शाही ने इसकी जानकारी एसपी और बरियारपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पूर्व भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ प्रार्थना सभा स्थल पर पहुंच गए और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थना सभा में आईं महिलाओं से पूछताछ की।
दुर्गेश मुसहर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि प्रत्येक रविवार को यहां पर प्रार्थना सभा होती है। बाहर से एक धर्म से जुड़े लोग वीडियो कॉल के जरिए धर्मांतरण के लिए उकसाते हैं। मौके पर मिलीं सभी महिलाओं के गले में क्राॅस की माला थी।
लोगों का आरोप है कि एक धार्मिक फोटो रख कर प्रार्थना सभा कराई जा रही थी। भाजपा नेता ने बताया कि करीब दो साल से रविवार को प्रार्थना सभा चल रही है। झाड़-फूंक के जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। यहां दूसरे धर्म से जुड़ीं कई किताबें और फोटो मिले।

इस दौरान भाजपा नेता विनय शाही, भाजयुमो के जिला मंत्री शिखर शाही, अंकित, अमरेश, मुन्ना ठाकुर, अंबुज, दिलीप यादव मौजूद रहे।

कोट
दुर्गेश मुसहर के घर पर प्रार्थना सभा की सूचना पर गांव में पुलिस गई थी। भाजपा नेताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाया था। कई महिलाओं से पूछताछ की गई। उन्हें समझाकर छोड़ दिया गया प्रार्थना सभा बंद करा दी गई। दुर्गेश को प्रार्थना सभा नहीं कराने के लिए हिदायत दी गई है। जांच की जा रही है।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed