फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of robbing 42 thousand from salesman on basis of pistol in deoria

देवरिया: पिस्टल के दम पर सेल्समैन से 42 हजार की लूट का आरोप, नहीं दी तहरीर

Sat, 25 Sep 2021 02:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Sep 2021 02:39 PM IST
सार

आरोप है कि गाड़ी रुकते ही दो युवकों ने सेल्समैन और ड्राइवर पर पिस्टल तान दी, जबकि तीसरे युवक ने दो हवाई फायरिंग की। इसके बाद युवकों ने सेल्समैन से रुपयों से भरा बैग और दो मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन
Accused of robbing 42 thousand from salesman on basis of pistol in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के माड़ीपुर से कुबेरवा गांव जाने वाले मार्ग पर सुनसान जगह पर अपाचे सवार तीन युवकों पर एक गैस एजेंसी के सेल्समैन ने हथियार के दम पर 42 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीनों युवक हथियार बंद थे, जिसमें से एक ने हवाई फायर भी किया। वहीं घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे खामपार एसओ ने घटनास्थल के अगल बगल पशु चरा रहे ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी। शुक्रवार की देर शाम तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

 
बनकटा थाना क्षेत्र के किशोरीछापर गांव निवासी सतीश सिंह की प्रतापपुर में गैस एजेंसी चलती है। शुक्रवार को इनके ड्राइवर अवधेश तिवारी और सेल्समैन लल्लन गुप्ता पिकअप वाहन में गैस भरकर उपभोक्ताओं को पहुंचाने खामपार थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गए। माड़ीपुर में गैस देने के बाद ये कुबेरवा जा रहे थे। तभी अपाचे पर सवार तीन युवकों ने पीछे से उनको ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि गाड़ी रुकते ही दो युवकों ने सेल्समैन और ड्राइवर पर पिस्टल तान दी, जबकि तीसरे युवक ने दो हवाई फायरिंग की। इसके बाद युवकों ने सेल्समैन से रुपयों से भरा बैग और दो मोबाइल छीन लिया। लूट को अंजाम देने के बाद तीनों वापस माड़ीपुर की तरफ फरार हो गए। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट और फायर की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ विपिन मलिक ने बताया कि घटना स्थल के आसपास कई लोग अपने पालतू जानवरों के साथ थे, पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक सवार तीन लोग काफी देर से पिकअप को हार्न देकर साइड लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने सेल्समैन से मारपीट की है। रुपए और मोबाइल की लूट तथा हवाई फायर की बात गलत है। घटना के संबंध में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed