फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation of group copieing in madarasa board exam

मदरसा बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक पर सामूहिक नकल कराने का आरोप

Mon, 02 Mar 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
allegation of group copieing in madarasa board exam
- नकल का वीडियो वायरल होने पर पहुंचे अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक समेत छह पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन

- परीक्षार्थियों की जगह छह बाहरी लोग दे रहे थे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। मदरसा बोर्ड परीक्षा में एक केंद्र पर सामूहिक नकल का मामला प्रकाश में आया है। केंद्र व्यवस्थापक ने छह बाहरी लोगों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ लिया। इसी दौरान केंद्र पर सामूहिक नकल का एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें केंद्र व्यवस्थापक परीक्षार्थियोंको सामूहिक नकल कराते दिखे।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार में आदर्श जियावन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर देसही क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मदरसा बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन सोमवार की सायं पाली में परीक्षा शुरू हुई। केंद्र व्यवस्थापक बाबूलाल प्रसाद ने आधा दर्जन लोगों को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ लिया। उन्होंने एसडीएम सदर को मामले की जानकारी दी। उनके निर्देश पर तहसीलदार सदर आनंद नायक और इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह विद्यालय पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले कर चल दिए। इसी दौरान केंद्र पर सामूहिक नकल का एक वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जांच करने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल केंद्र पर पहुंचे। जांच के दौरान कमरे को चिन्हित कर लिया गया और वीडियो में कुछ सबूत भी मिले। उन्होंने पुलिस को केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ सामूहिक नकल कराने की तहरीर दी। जबकि केंद्र व्यवस्थापक ने छह मुन्ना भाइयों के खिलाफ जाछलसा5जी और नकल अधिनियम के तहत तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने कहा कि दोनों अधिकारियों की तहरीर मिल गई है। छह लोग हिरासत में हैं। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

----
बदले गए केंद्र व्यवस्थापक समेत पूरे स्टाफ
सामूहिक नकल की पुष्टि होने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल ने केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और कालेज के सभी स्टाफ को बदल दिया है। बुधवार को होने वाली परीक्षा के लिए बीईओ देसही ज्ञान चंद्र मिश्र को स्टैटिक मजिस्ट्रेट, बेसिक शिक्षा विभाग के एक दर्जन शिक्षक और पथरदेवा क्षेत्र के आधा दर्जन मदरसा शिक्षकों को केंद्र पर भेजे जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
4 दिनों तक सोए रहे केंद्र व्यवस्थापक
मदरसा बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी को शुरू हुई थी। लेकिन केंद्र व्यवस्थापक को मुन्ना भाइयों के परीक्षा देने की जानकारी चौथे दिन हुई। इस बात की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर रही आखिर परीक्षा के चौथे दिन केंद्र व्यवस्थापक ने मुन्ना भाइयों को कैसे पकड़ लिया। उनके बाहरी लोगों को परीक्षा देते पकड़ते ही सामूहिक नकल का वीडियो भी वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि सेटिंग के मामले में कुछ विवाद हो जाने पर दोनों ही मामले उजागर हो गए। मामला तूल पकड़ने पर केंद्र व्यवस्थापक ने आधा दर्जन लोगों पर जालसाजी और नकल अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed