{"_id":"61a70ea3734b796bf862bf6e","slug":"allegation-of-gang-rape-deoria-news-gkp418221211","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में खींचकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में खींचकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेत में खींचकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मां के साथ गांव के पोखरे की तरफ शौच करने गई युवती को घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर रात सीओ सिटी ने मौके पर मामले की जांच-पड़ताल की। जबकि एसपी ने गांव के चौकीदार से मोबाइल पर बात कर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच में मामला फर्जी पाया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ सोमवार की रात में गांव के बाहर पोखरे की तरफ शौच करने गई थी। आरोप है कि इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने उसको गन्ने के खेत में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना युवती ने मोबाइल से पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रात 9 बजे के करीब घटना स्थल पर पहुंच गए। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी भी गांव में पहुंच गए। सीओ ने घटना के बारे में पीड़िता, उसकी मां एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। मगर, युवती ने एक ऐसे व्यक्ति का नाम बताकर मामले को पेंचीदा कर दिया, जिससे उसकी पुरानी रंजिश है। मंगलवार की सुबह एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने गांव के चौकीदार से मोबाइल पर बात कर घटना से जुड़े हर बिंदु पर जानकारी ली। थानाध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मगर युवती एक ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगा रही थी, जिससे उसके परिवार से पहले से मुकदमा चलता है। जांच में मामला फर्जी पाया गया है।