{"_id":"65da2ea2c048bc952300e4f1","slug":"allegation-of-beating-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120020-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रास्ते में रोककर मारने-पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रास्ते में रोककर मारने-पीटने का आरोप
Sat, 24 Feb 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
परसिया मिश्र के युवक ने केस सुलह करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र निवासी एक युवक ने केस सुलह करने का दबाव बनाने और नहीं मानने पर रास्ते में बाइक रोक हमला करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का कहना है कि बीते दो दिन पहले डुमरिया के पास मुझे रोककर गांव के कुछ लोगों ने केस सुलह करने का दबाव बनाया। जब मैंने न्यायालय के फैसले के अनुसार चलने की बात कही तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मुझे मारा-पीटा गया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र निवासी अभिषेक कुमार कन्नौजिया ने बताया कि 22 फरवरी की शाम को मैं खुखुंदू पेट्रोल पंप पर डीजल लाने गया था। डीजल लेकर बाइक से अभी डुमरिया गांव के पास पहुंचा था तभी गांव के कुछ लोग मुझे घेर लिए। बोलने लगे कि जो केस किए हो वापस ले लो। मैंने विरोध किया तो सब लोग गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
इनसेट....
14 में एक का हुआ निस्तारण, दो में टीम गई मौके पर
खुखुंदू। समाधान दिवस पर शनिवार को खुखुंदू थाने में नायब तहसीलदार गोपाल और इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने फरियाद सुनी। 14 मामलों में एक का निस्तारण किया गया, जबकि दो मामले के निस्तारण के लिए टीम मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
शनिवार को खुखुंदू थाने में 14 फरियादी प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे। सभी राजस्व से संबंधित मामले रहे। नायब तहसीलदार ने एक मामले को तो मौके पर ही निस्तारण करा दिया, जबकि अन्य 13 मामले लंबित रह गए। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दो और मामलों में राजस्व और पुलिस टीम मौके पर गई है। देर शाम तक अभी निस्तारण नहीं हो पाया है। इस दौरान क्षेत्र के सभी राजस्वकर्मी मौजूद रहे। संवाद