{"_id":"6102f3f08ebc3e586258689f","slug":"allegataion-of-firing-deoria-news-gkp403713180","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवक ने लगाया चाचा पर गोली चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल युवक ने लगाया चाचा पर गोली चलाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल युवक ने लगाया चाचा पर गोली चलाने का आरोप
एकौना। थाना क्षेत्र के पचलड़ी गांव में बुधवार की रात करीब 9:30 बजे युवक के पैर में गोली लग गई। वह अपने घोठ पर बैठा था। घायल युवक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसने अपने सगे चाचा पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
पचलड़ी निवासी अशोक यादव का बेटा अश्वनी यादव उर्फ पप्पू यादव (28) रात करीब 9:30 बजे गांव के बाहर बने अपने घोठे पर बैठा था। अचानक उसके पैर में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर अगल बगल के लोग एकत्रित हो गए। गांव वाले घायल को सीएचसी रुद्रपुर ले गए। चिकित्सकों ने देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल का उसके चाचा लालमन यादव से करीब तीन वर्ष पूर्व से कंबाइन मशीन व खेत के बंटवारे का विवाद चल रहा है। वह अपने चाचा पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। घायल के चाचा लालमन यादव ने कहा कि घटना के समय वह अपने घर पर भोजन कर रहे थे। बंटवारे के विवाद के कारण फर्जी फंसाया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष एकौना शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। एकौना पुलिस ने घायल के चाचा लालमन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।