फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegataion of favour sp candidate

सीओ भाटपाररानी पर सपा प्रत्याशी से साठगांठ का आरोप

Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
allegataion of favour sp candidate
सीओ भाटपाररानी पर सपा प्रत्याशी से साठगांठ का आरोप
विज्ञापन

भटनी। ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को गहमा-गहमी के बीच तीन उम्मीदवारों ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के बाद कुछ लोग सीओ भाटपाररानी पर सपा प्रत्याशी से साठगांठ का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसओ के समझाने के बाद लोग घर चले गए। विधायक प्रतिनिधि ने पार्टी नेतृत्व से इसकी शिकायत करने की बात कही है। हालांकि सीओ ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
भटनी में भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र नाथ उर्फ गिरधारी तिवारी अपने प्रस्तावक के साथ 11 बजे ब्लॉक पर पहुंचे। वे कागजी कोरम पूरा करने के बाद करीब 12:10 पर नामांकन दाखिल किए। इसके आधे घंटे बाद सीओ भाटपाररानी पंचमलाल यादव भी ब्लॉक पर शांति ब्यवस्था की जानकारी लेने पहुंचे। आरोप है कि सपा प्रत्याशी की पत्नी ब्लॉक के कुछ दूरी पर वाहन में बैठी थीं और जब सीओ भाटपाररानी ब्लॉक परिसर में प्रवेश किये तभी पीछे से वे भी नामांकन करने पहुंच गई। सीओ भाटपाररानी पंचमलाल ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। वहीं विधायक प्रतिनिधि रामपुर कारखाना संजीव शुक्ल ने कहा कि शिकायत मिली है इसकी जानकारी एसपी और पार्टी नेतृत्व को दी जाएगी।
विज्ञापन

वीडियो बना रहे युवक को पीटने का आरोप
भटनी। ब्लॉक गेट पर सीओ व पुलिस के खिलाफ लोग हंगामा कर रहे थे। तभी एक युवक इसकी वीडियो मोबाइल से बनाने लगा। आरोप है कि लोगों ने युवक को वीडियो बनाने से पहले मना किया। बाद में नही मानने पर पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत भटनी पहुंचे एएसपी राजेश सोनकर व एडीएम प्रशासन कुँवर पंकज से किया। एएसपी ने एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed