फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   all police posted on mehrauna police chauki supended

वसूली में मेहरौना चौकी प्रभारी समेत सभी सस्पेंड

Wed, 13 May 2020 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
all police posted on mehrauna police chauki supended
वसूली में मेहरौना चौकी प्रभारी समेत सभी सस्पेंड
विज्ञापन

एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से जांच में पहुंचे थे सीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। वसूली के आरोप में बुधवार को एसपी ने लार के मेहरौना चौकी प्रभारी समेत यहां तैनात सभी आठ को सस्पेंड कर दिया। सीओ सलेमपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने यह कार्रवाई की है। सदर कोतवाली के सेंटर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह को वहां का इंचार्ज बनाया गया है।
लार थानाक्षेत्र के मेहरौना चौकी पर वसूली की शिकायत का मामला कोई नया नहीं है। इससे पूर्व भी मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई हुई है। इस बार सोशल मीडिया के साथ ही गोरखपुर में उच्चाधिकारियों को लार के मेहरौना चौकी पर ट्रकों और चार पहिया वाहन चालकों से वसूली की शिकायत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र को मिली थी। उन्होंने सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र को इसकी सत्यता की जांच के आदेश दिए थे। मंगलवार की रात सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र ट्रक में बैठकर सत्यता की जांच करने मेहरौना चौकी पहुंचे। मौके पर सिपाही ट्रकों और अन्य वाहनों से वसूली कर रहे थे। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को दी। बुधवार को एसपी ने इसके आधार पर मेहरौना के चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष द्विवेदी, कांस्टेबल सुजीत चौधरी, अभय कन्नौजिया, धीरज कुमार तिवारी, सोनू भारती, रितेश मौर्य और आशीष पांडेय को सस्पेंड कर दिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि वाहनों से वसूली की पुष्टि होने पर मेहरौना चौकी इंचार्ज समेत सभी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरोजनी वर्मा बनीं सेंटर चौकी इंचार्ज
सदर कोतवाली में तैनात सरोजनी वर्मा को सेंटर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इससे पूर्व वह हनुमान मंदिर का इलाका देखती थीं। सेंटर चौकी के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को मेहरौना चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed