फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   all 16 bloc development committees constituted

शपथ ग्रहण के साथ जिले की सभी 16 क्षेत्र पंचायत समितियां गठित

Tue, 20 Jul 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
all 16 bloc development committees constituted
शपथ ग्रहण के साथ जिले की सभी 16 क्षेत्र पंचायत समितियां गठित
विज्ञापन

देवरिया। नव निर्वाचित 16 ब्लॉक प्रमुख समेत जिले के 1365 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक कर विकास का खाका तैयार किया।
देवरिया सदर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता एवं सदस्यों को गोपनीयता की शपथ एएसडीएम अरुण कुमार ने शौर्य मैरिज हाउस सोंदा के परिसर में दिलाई। मुख्य अतिथि नीरज शाही ने कहा कि सदर ब्लॉक एक मॉडल के रूप में विकसित होगा। प्रभारी बीडीओ कृष्ण कांत राय ने आये अतिथियों का स्वागत किया। सदर सांसद के प्रतिनिधि रविंद्र प्रताप मल्ल, राजेश मिश्र, डॉ अजय मणि त्रिपाठी, अभयनाथ त्रिपाठी, धनंजय राव, एडीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि, एडीओ आईएसबी राजीव मोहन त्रिपाठी, अरुण मिश्र, सतीश शाही, प्रधान सत्येंद्र यादव, उर्मिला देवी, निर्मला देवी, गंगा शरण पांडेय, लालबाबू सिंह, इंद्रजीत यादव, सुभाष तिवारी, शैलेंद्र टुन्नू आदि मौजूद रहे। उधर, देवरिया कसया मार्ग स्थित मैरिज हॉल में रामपुर कारखाना ब्लॉक प्रमुख उषा त्रिपाठी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने ब्लॉक प्रमुख को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि डा. संजीव कुमार शुक्ला रहे। इस दौरान एमएलसी महेंद्र यादव, दीपक जायसवाल, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, डॉ मधुसूदन मिश्रा, विजय कुमार दुबे, मार्कंडेय तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित कुमार राय, ग्राम प्रधान कमलेश यादव, हेमंत मिश्रा, नागेश पति त्रिपाठी, अजय वर्मा, सतीश राव, अजय शाही,मुक्तिनाथ त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख सतेंद्र पाल, सिंह, अजीत सिंह, आदि उपस्थित रहे। उधर देसही देवरिया में ब्लाक प्रमुख प्रज्ञा तिवारी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि, गिरिजाशंकर तिवारी, संजय तिवारी, नन्हें सिंह, अनिल सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय, अजय पाल सिंह आदि मौजूद रहं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों का जताया आभार
भाटपार रानी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक ब्लाक प्रमुख सोनमती देवी की अध्यक्षता में हुई। ब्लाक प्रमुख सोनमती देवी ने ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों के प्रति आभार जताया। कहा कि मैं उनके मान-सम्मान की सदैव हिफाजत करूंगी। इसके बाद प्रभारी बीडीओ ज्ञान प्रकाश ने वार्ड में नाली निर्माण, सड़क, शौचालय आदि कार्यों का प्रस्ताव देने की अपील किया। जिस पर सभी सदस्यों ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके पूर्व विकासखंड परिसर में मंगलवार को एक समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख एवं बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। ब्लॉक प्रमुख सोनमती देवी पत्नी लक्ष्मण खरवार को एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सीओ पंचम लाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मण खरवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख व्यास यादव, जेई लाल बहादुर, अरुण यादव, मनन राय, राजू सिंह एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय बहादुर चौरसिया, प्रधान संघ अध्यक्ष के प्रतिनिधि शम्स परवेज, उपाध्यक्ष केके कुशवाहा, संजय कुमार, धनंजय राय, राधा यादव सहित समस्त ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी पंचायतों की सक्रियता से विकास संभव: शाही
बैतालपुर। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को हुआ। प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही, मत्स्य राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद और सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख चंदा राय सहित 101 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य की देश के विकास में अहम भूमिका होती है। यहीं से विकास की शुरुआत होती है। अब जरूरत है सभी को एक होकर कार्य करने की। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि खुली बैठक कर ब्लॉक की समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुए विकास का एजेंडा तैयार कर विकास के पायदान पर चढ़ने को प्राथमिकता दें। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सरकार देश, प्रदेश, जिला, विधानसभा और ब्लॉक में बन चुकी है। जो विकास में कहीं बाधा नही आने देगा। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख चंदा राय ने कहा कि सबके साथ से क्षेत्र पंचायतों का विकास होगा। समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव, पूर्व प्रमुख शैलेश कुमार त्रिपाठी, अजय शाही, हरिशंकर पाण्डेय, अनिल मणि, गिरजेश मणि ने भी संबोधित किया। संचालन अखिलेश मणि ने किया।
निष्ठा के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का किया दावा
सलेमपुर/भागलपुर। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रमुख सीमा सिंह को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ के बाद प्रमुख सीमा सिंह ने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करूंगी। वहीं भागलपुर में एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने प्रमुख मुन्नीलाल को शपथ दिलाई। उसके बाद सदस्यों ने शपथ ली।
मंगलवार को पहली बार भाजपा की ब्लॉक प्रमुख सीमा सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत में कुल एक करोड़ सात लाख रुपये हैं। इस धन से ब्लॉक सभी 16 न्याय पंचायतों में विकास कार्य कराया कराया जाएगा। इस दौरान विधायक काली प्रसाद, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिगुणायक, अरुण सिंह, ब्लॉक प्रमुख के पति अमरेश सिंह बबलू, बीडीओ सुधा सिंह, कुंज विहारी हाकिम सिंह, संजय दुबे, कन्हैया जायसवाल, अशोक पांडेय, प्रधान ओमप्रकाश सिंह, राम नयन सिंह, सुरेश चौरसिया, गणेश गिरी, अभिषेक जायसवाल, जनक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। उधर भागलपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम ओमप्रकाश बर्नवाल ने ब्लॉक प्रमुख मुन्नीलाल को और जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश जायसवाल ने की। इस दौरान दीपक मिश्र शाका, जयनाथ कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह टिंकू, अरविंद पांडेय, बीडीओ मीना सिंह, शिवशंकर जायसवाल, शंभु जायसवाल, बांसदेव तिवारी, धनंजय मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, पिंटू चौधरी, जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रदेश में बनने जा रही सपा की सरकार : एमएलसी
भटनी। ब्लॉक कार्यालय पर नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बीडीओ नवीन सिंह ने शपथ ग्रहण कराया।
मुख्य अतिथि सपा के एमएलसी रामसुंदर दास एडवोकेट ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है। पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसको सबने देखा है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य ममता यादव, अजय यादव, गेंदालाल यादव, विजय कुमार गुप्त, ओपी यादव, तुंगनाथ यादव, शुभम वर्मा, धर्मेंद्र यादव, रमाशंकर यादव, अखिलेश यादव, संदीप सिंह, भोला लारी आदि उपस्थित रहे।
विकास कार्यों में नहीं होगा भेदभाव : अनुभा सिंह
लार। ब्लॉक कार्यालय पर नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने ब्लॉक प्रमुख को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी व विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह थे। शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में मेरे द्वारा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ओमप्रकाश प्रजापति, अमित सिंह बबलू, दीपक मिश्रा शाका, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, अरविंद पांडेय, अनिल सिंह, अरुण पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश यादव, डॉ. राजकुमार त्रिपाठी, आश नारायण सिंह, बलबीर सिंह दादा, उमेश यादव, संजय कुशवाहा, कमलेश तिवारी, पुनीत शाही, भूपेंद्र शाही, शेषनाथ, डा. अशोक मणि त्रिपाठी, दरोगा सिंह, नीरज सिंह, आनंद सिंह, अशोक पांडेय, रामनारायण यादव, अतुल सिंह, अमित जायसवाल, शुभम जायसवाल आदि मौजूद रहे। गायक व भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील स्नेही ने अपने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
शपथ ग्रहण समारोह में नहीं हुआ कोरोना प्रोटोकाल का पालन
बरहज/भलुअनी। बरहज और भलुअनी ब्लॉक परिसर में अधिकारियों-जनप्रतिनधियों ने ब्लॉक प्रमुख सीमा पासवान और छठ्ठू यादव सहित बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में कोरोना के तीसरी लहर का खौफ नहीं देखने को मिला।

एसडीएम संजीव कुमार यादव और क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने ब्लॉक प्रमुख सीमा पासवान और भलुअनी ब्लॉक प्रमुख छठ्ठू यादव के अलावा बीडीसी सदस्यों को अलग-अलग विकास खंडों में शपथ दिलाई। विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि निर्वाचित प्रमुख अपने बीडीसी सदस्यों के सहयोग से क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांवों में शत-प्रतिशत विकास हो। पूर्व सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक दौर ऐसा भी था कि सरकारी योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच पाती थीं। जो इस सरकार में संभव नहीं है। भलुअनी में इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, सीओ देवआनंद, बीडीओ भलुअनी आलोक दत्त उपाध्याय, प्रभारी बीडीओ एपीओ शिवकुमार राव, गिरेंद्र प्रताप यादव, एडीओ पंचायत पूर्णिमा यादव, दीनदयाल, पूर्व प्रमुख संतोष प्रजापति, भाजपा नेता अंगद तिवारी, अजीत विक्रम सिंह, संजय यादव, अभिषेक, प्रसनजीत, ओमकार सोनकर, कमलेश सिंह, गणेश यादव, बबलू यादव अशरफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed