फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   alert for heat wave

Deoria News: स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव को लेकर जारी किया अलर्ट, करें बचाव

Tue, 28 May 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 May 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
alert for heat wave
-फोटो
विज्ञापन


सीएमओ ने लोगों से सावधानी बरतने और बचाव करने की अपील की

शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार की समुचित व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो दिन में तापमान बढ़ा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हीटवेव (लू) के प्रति अलर्ट जारी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने लोगों से बचाव करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व नियंत्रण के आवश्यक उपाय स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे हैं। रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि जिले में हीटवेव (लू) को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। ओआरएस एवं आईवी फ्ल्यूड का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में लू के कारण अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। प्रतिदिन ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों से हीट वेव (लू) की रिपोर्ट लेकर शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये करें बचाव
अधिक से अधिक पानी पीएं
हल्के रंग के सूती व पसीना सूखने वाले कपड़े पहनें
धूप में निकलते समय चश्मे, छाता, सिर पर टोपी, गमछा व वह चप्पल का प्रयोग करें
खुले में कार्य करते समय चेहरा, हाथ-पैर को गीले कपड़े से ढके रहें और संभव हो तो छाते का प्रयोग करें
सुबह 11 से दोपहर बाद 3 के बीच संभव हो तो धूप में निकलने से बचें
घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें
पेट में मरोड़, घमोरियां, शरीर में कमजोरी आना, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई आने जैसे लक्षण सामने आएं तो पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed