{"_id":"62756c5f0833855b405fe553","slug":"alegation-of-molestion-on-prabhari-pracharya-video-viral-deoria-news-gkp4359463137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के घर से निकलती युवती का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के घर से निकलती युवती का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के घर से निकलती युवती का वीडियो वायरल
प्रभारी प्राचार्य की गलत आदतों से आजिज छात्राओं ने की विधायक से शिकायत, हटाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के एक पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में मुंह ढकी एक युवती परिसर स्थित आवास से निकलते दिख रही है। कॉलेज की कुछ छात्राओं और शिक्षकों ने सदर विधायक डॉ. शलभ मणि के पास मामले की शिकायत की है। विधायक ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा निदेशक को फोन कर मामले की जांच करने के लिए कहा है। मामले में जांच टीम गठित करते हुए आरोपी प्रभारी प्राचार्य को हटा दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक उच्च शिक्षा के कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की शिकायत सदर विधायक के पास पहुंची है। कुछ छात्राओं और शिक्षकों ने वायरल वीडियो को दिखाते हुए बताया कि प्रभारी प्राचार्य का परिसर में आवास है। उनके आवास की गतिविधियां संदिग्ध रहती हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य की आदत ठीक नहीं है। वह आए दिन छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। कुछ दिन पहले अपनी कार से एक युवती को लेकर आवास में गए थे। उसका किसी ने वीडियो बना लिया। प्रभारी प्राचार्य की गतिविधियों से कॉलेज की छवि धूमिल हो रही है। छात्राओं ने उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। मामले में कॉलेज के कुछ संविदा कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। सदर विधायक ने छात्राओं और शिक्षकों की शिकायत पर क्षेत्रीय निदेशक को जांच कराने के लिए कहा तो मामले ने जोर पकड़ लिया। क्षेत्रीय निदेशक ने जांच के लिए संतकबीरनगर के एक प्राचार्य की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। जबकि प्रभारी प्राचार्य को हटा दिया गया है।
कोट
एक सरकारी कॉलेज की कुछ छात्राएं और शिक्षक तीन दिन पहले आए थे। वीडियो और प्रभारी प्राचार्य की गलत आदतों के बारे में मौखिक शिकायत मिली है। मामले की जानकारी क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक को दी है। मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। अगर वह दोषी पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, सदर विधायक
कोट
क्षेत्रीय निदेशक के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया है। संतकबीरनगर के एक प्राचार्य मामले की जांच कर रहे हैं। जिस प्रभारी प्राचार्य पर आरोप लगा है, उनको हटा दिया गया है। उनकी जगह दूसरे को प्रभार दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अश्वनी मिश्र, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी
कोट
वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सिटी