फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation political worker

Deoria News: बिना सर्किल रेट बताए भूमि अधिग्रहण करने पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 May 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
agitation political worker
बरहज। स्थानीय बाइपास पर बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार ने रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण में किसानों को बिना सर्किल रेट बताए भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिस भेजा है। उन्होंने विभाग पर किसानों को गुमराह किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में किसानों और कार्यकर्ताओं ने बरहज बाइपास पर पहुंच विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार जुमलेबाज है। कहती कुछ और करती कुछ है। सभी का कहना था कि रामजानकी मार्ग के लिए किसानों का जमीन अधिग्रहण को लेकर कागजात जमा किया जा रहा है, लेकिन सर्किल रेट नहीं बताया जा रहा है। यहां तक कि समय पर कागज न जमा करने पर धन सरकारी खजाने में भेज देने का निर्देश भी है।
विज्ञापन

बता दें कि बड़हलगंज से मेहरौना तक करीब 61 किमी रामजानकी मार्ग फोरलेन में तब्दील होगा। कपरवार घाट से मेहरौना तक 40 किमी लंबाई, कुछ जगहों पर 10 तो कुछ जगह सात मीटर चौड़ी सड़क है। इसे फोरलेन किया जाना है। इस बीच बरहज के 23 व सलेमपुर के 22 गांवों के किसानों की 75 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। प्रदर्शन में सुरेंद्र, वीरेंद्र यादव, अरविंद पांडेय, अमित कुमार, विकास यादव, सुशीला देवी, निर्मला देवी, पारसनाथ, कमलेश सिंह, अमित सिंह, गोपीनाथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed