{"_id":"6264460140e07c5bab00fe15","slug":"agitation-for-under-pass-salempur-news-gkp434423214","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास के लिए तीसरे दिन भी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास के लिए तीसरे दिन भी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरपास के लिए तीसरे दिन भी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सलेमपुर। भटनी से पिवकोल के लिए बिछ रही तीन नई रेल लाइनों के चलते गांव के लोगों का रास्ता अवरुद्ध है। अंडर पास के लिए ग्रामीणों ने तीसरे दिन शनिवार को भी प्रदर्शन किया। कोई भी जिम्मेदार उनसे मिलने नहीं आया।
पूर्वोत्तर रेलवे के भटनी वाराणसी रेल खंड के पिवकोल में तीन अतिरिक्त लाइन बिछाई जा रही है। पिवकोल गांव के लोगों का कहना है कि तीन रेल लाइन बिछ जाने से खेती के कार्य में दिक्कत होगी। रेलवे ने अंडर पास का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कार्य नहीं शुरू हुुआ। जब तक हमारी समस्या का निदान नहीं होता हम लोग यहां काम नहीं होने देंगे। रमाकांत ने कहा कि आंदोलन के तीसरे दिन भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मिलने नहीं आया। प्रदर्शन में गंगा सागर तिवारी, मदन, राम प्रवेश, राजदेव, अमर, झुना, श्याम बदन, हरी, राजेश, निशु, विमलेश, दुर्गेश, दारा, सतीश तिवारी आदि शामिल रहे।