फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation for arresting of murder accused

होमगार्ड के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पर प्रदर्शन

Fri, 18 Jun 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
agitation for arresting of murder accused
होमगार्ड के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। होमगार्ड के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने महुआडीह थाने पर प्रदर्शन किया। एसओ ने एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद प्रदर्शनकारी मान गए। इस मामले में 13 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब तक छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि सात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। छह दिन पहले होमगार्ड के सिपाही पुत्र ने कृषि मंत्री से भी गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई थी।

महुआडीह थाना क्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव निवासी होमगार्ड रमाशंकर चौरसिया जिगनी चौराहे पर मकान निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान 31 मई को ग्राम प्रधान शैलेश चौरसिया और उसके 12 साथियों ने बिना वजह मकान निर्माण रोकने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने रमाशंकर और छोटे बेटे शिवम की जमकर पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान रमाशंकर की मौत हो गई थी। उनकी हत्या कगे मामले में महुआडीह पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को जेल भेज दिया था। लेकिन ग्राम प्रधान समेत सात आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 12 जून को होमगार्ड के बड़े बेटे कांस्टेबल सत्यम चौरसिया ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात कर महुआडीह पुलिस पर हत्यारों की गिरफ्तारी में हीला हवाली का आरोप लगाया। उसका कहना था कि आरोपी आसपास के गांव में घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से शुक्रवार कि सुबह आक्रोशित परिजन महुआडीह थाने पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ पहुंचे मृतक की पत्नी और परिजनों ने थाना गेट पर गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया। थाना गेट पर प्रदर्शन देख पुलिसकर्मी सकते में आ गए। थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने में लग गए। घंटे भर की मनुहार के बाद परिजन शांत हुए और गेट से किनारे हटे। थानाध्यक्ष ने आरोपियों की सप्ताह भर में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक होमगार्ड के परिजन और ग्रामीण थाने से वापस हुए। थाना अध्यक्ष राम मोहन सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed