फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation against wrecked roads

जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए सपा ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
agitation against wrecked roads
जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए सपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर। जर्जर सड़क और सड़क के गड्ढों में जलभराव से निजात के लिए शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपा सरकार पर विकास कार्यों को अनदेखी करने का आरोप लगाया।

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्वी बाईपास स्थित सड़क पर नारेबाजी की। कहा कि रुद्रपुर में सड़कों की हालत खस्ता है। जिले में प्रदेश सरकार के तीन मंत्री हैं। लेकिन जिले से लेकर विधान सभा तक कोई नया निर्माण कार्य नहीं दिख रहा। रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर छपौली गांव के निकट सड़क तालाब बन गई है। नगर के पूर्वी बाईपास की सड़क दो माह से खराब पड़ी है। सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष जितेश यादव ने कहा कि सपा शासन में बनी सड़के मरम्मत के अभाव में टूट गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में स्वीकृत कार्यों को भाजपा राजनीति के कारण पूर्ण नहीं करा पाई। पूर्व चेयरमैन सुबाषचंद मद्धेशिया ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सपा आंदोलन करेगी। आगामी चुनाव में यूपी में सपा की सरकार बननी तय है। इस अवसर पर रमाकांत निषाद, राम सेवक यादव, शुभम यादव, दीपू यादव, दीपक, राधेश्याम, बाढू़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed