फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation against redicalization

कट्टरता एवं हिंसा के खिलाफ विहिप ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
agitation against redicalization
कट्टरता एवं हिंसा के खिलाफ विहिप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। विश्व हिंदू परिषद ने बृहस्पतिवार को देश में बढ़ रही कट्टरता एवं हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में एसडीएम सदर सौरभ सिंह को सौंपा।

टाउनहाल में विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की ओर से आयोजित धरना सभा का आरंभ विभागाध्यक्ष भरत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया एवं दुर्गेश प्रताप राव के नेतृत्व में हुआ। बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख दुर्गेश प्रताप राव ने कहा कि देश में जिस तरह से कट्टरता बढ़ रही है वह सोचने को विवश कर रही है। तीन व 10 जून को विभिन्न जगहों पर अराजकतत्वों से जिस तरह तोड़फोड़, लूटपाट व आगजनी को अंजाम दिया, वह दहशत फैलाने वाला था। विभाग संयोजक मंतेश्वर मिश्र ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लोगों को जागना होगा। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारीगण कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन में प्रांत सेवा प्रमुख संतोष, रामदास, भागवत यादव, पवन जायसवाल, राजेश मिश्र, अंकुर सिंह, अनुराग पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, केशव प्रसाद, सौरभ दूबे, प्रभात कुशवाहा, शैलेष कुमार, श्रीराम, अमित, अभिमन्यु, आशुतोष सिंह, राजेश अग्रवाल, नंदकिशोर सिंह, राणा प्रताप, शंकर शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed