{"_id":"6160906c8ebc3e57891e5a6a","slug":"agitation-against-police-road-jam-deoria-news-gkp412235329","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में लोगों ने की सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में लोगों ने की सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में लोगों ने की सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। जमीन विवाद में एक पक्ष के लोगों ने शुक्रवार की शाम पकड़ी बाजार चौराहे पर देवरिया-बरांव मार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस पर एक पक्ष की महिला को हिरासत में लेकर जबरन निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम किए लोगों से बात करने पहुंची पुलिस भीड़ के तेवर देख बैकफुट पर आ गई। देर शाम तक पकड़ी बाजार चौराहे पर जाम और प्रदर्शन जारी रहा।
पकड़ी बाजार में माया देवी और गिरीजा देवी के बीच जमीन का विवाद बताया जा रहा है। माया देवी गांव के लोगों के साथ शुक्रवार की शाम बरांव देवरिया मार्ग जाम कर दिया। माया देवी ने कहा कि सुबह मदनपुर पुलिस उनकी विवाहित बेटी को घर से थाने ले गई। थाने में दिन भर बैठा कर विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से पूरे गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ सड़क जाम कर दी। सड़क जाम के दौरान पुलिस हिरासत में लिए महिला को लेकर मौके पर पहुंची। नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर कर नारेबाजी शुरू कर दी। उग्र भीड़ देख पुलिस मदनपुर थाने वापस लौट गई। इस बाबत मदनपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष से एक-एक लोगों को शांति भंग के आरोप में चालान किया गया है। पुलिस नियमानुसार ही कार्रवाई कर रही है। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।