फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation against police, road jam

जमीन विवाद में लोगों ने की सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
agitation against police, road jam
जमीन विवाद में लोगों ने की सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। जमीन विवाद में एक पक्ष के लोगों ने शुक्रवार की शाम पकड़ी बाजार चौराहे पर देवरिया-बरांव मार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस पर एक पक्ष की महिला को हिरासत में लेकर जबरन निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम किए लोगों से बात करने पहुंची पुलिस भीड़ के तेवर देख बैकफुट पर आ गई। देर शाम तक पकड़ी बाजार चौराहे पर जाम और प्रदर्शन जारी रहा।

पकड़ी बाजार में माया देवी और गिरीजा देवी के बीच जमीन का विवाद बताया जा रहा है। माया देवी गांव के लोगों के साथ शुक्रवार की शाम बरांव देवरिया मार्ग जाम कर दिया। माया देवी ने कहा कि सुबह मदनपुर पुलिस उनकी विवाहित बेटी को घर से थाने ले गई। थाने में दिन भर बैठा कर विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से पूरे गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ सड़क जाम कर दी। सड़क जाम के दौरान पुलिस हिरासत में लिए महिला को लेकर मौके पर पहुंची। नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर कर नारेबाजी शुरू कर दी। उग्र भीड़ देख पुलिस मदनपुर थाने वापस लौट गई। इस बाबत मदनपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष से एक-एक लोगों को शांति भंग के आरोप में चालान किया गया है। पुलिस नियमानुसार ही कार्रवाई कर रही है। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed