{"_id":"61f035d6991768602c16740b","slug":"agitation-against-pds-shop-keeper-deoria-news-gkp424911936","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर में नैपुर के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर में नैपुर के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर में नैपुर के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन
बरहज। नैपुर गांव के लोगों ने मंगलवार को कोटेदार के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। उच्चाधिकारियों के कोटा निलंबन के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए।
ग्रामीण जब तहसील में पहुंचे तो कोई अधिकारी नहीं मौजूद था। वे प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर हलका कानूनगो जयनाथ गुप्त मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। थोड़ी देर बाद अपर आयुक्त और एसडीएम ध्रुव शुक्ल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दे रहा है। उधर, कोटेदार ने कहा है कि गंवई राजनीति में उनके ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उधर, एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने कहा है कि कोटे की दुकान की जांच होगी। इस दौरान ग्राम प्रधान कमलेश यादव, पंकज कुमार, धर्मेँद्र प्रसाद, बनारसी प्रसाद, सोनू यादव, संतलाल, रंभा, रमावती देवी, इंद्रावती, राधे कुशवाहा, अखिलेश गोंड़, मणिकांत चौबे, अनूप यादव, मुन्ना राजभर, वीरेंद्र प्रसाद, महेश चौबे, लालसाहब यादव, रामप्रवेश, लक्ष्मण प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, नीलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।