{"_id":"68505eec05bbec5a1b0940a1","slug":"agents-are-cheating-the-youth-by-promising-them-big-salaries-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-156167-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोटी तनख्वाह का झांसा देकर युवाओं को ठग रहे एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोटी तनख्वाह का झांसा देकर युवाओं को ठग रहे एजेंट
Mon, 16 Jun 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। विदेश की नामी-गिरामी कंपनियों और हाई-फाई सेलरी का झांसा दिखाकर एजेंट युवाओं को चंगुल में फंसा रहे हैं। विदेश भेजने के नाम पर एजेंट और उनके गुर्गे मोटी रकम वसूली कर भाग जा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई युवा इनका शिकार हो रहा है।
एजेंटों पर पुलिस कार्रवाई नहीं होने से वह बेलगाम हो गए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अगर कोई एजेंट ठगी कर रहा है तो पीड़ित शिकायत करे, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के करकटही परसिया का एक एजेंट स्थानीय क्षेत्र, यूपी, बिहार और बंगाल प्रांतों के 10 युवाओं को फर्जी वीजा और टिकट थमाकर 12 लाख रुपये ठग लिए। यह मामला छह माह पहले का बताया जा रहा है। एजेंट रुपये लेने के बाद फरवरी में सभी को दिल्ली बुलाया। जब पीड़ित एयरपोर्ट पर पहुंचे तो इन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस और एसपी से प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके अलावा बंगाल के रहने वाले बबलू मंडल ने एजेंट पर कार्रवाई के लिए न्यायालय का भी शरण लिया है। अब भी पीड़ित एजेंट के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होने की राह देख रहे हैं खुखुंदू क्षेत्र के ही पिपरा खेमकरण निवासी एजेंट ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर मईल क्षेत्र के तीन युवकों से एक साल पहले 3.30 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद खुद विदेश भाग गया। पीड़ित रुपये वापस करने के लिए एजेंट के घर भाग-दौड़ करते रहे, मगर उसने रुपये वापस नहीं किए। इधर, पीड़ित मोहम्मद सरताज के पिता ओली अहमद ने स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई तो एजेंट ने 20 हजार रुपये ही लौटाए।
विज्ञापन
आरोप है कि भैसहां निवासी एक एजेंट गांव और बगल गांव की दो महिलाओं के माध्यम से विदेश भेजने के नाम पर पांच युवकों से 4 लाख रुपये ठग लिए। एक साल तक आजकल में वीजा आ जाएगा कहते हुए फिर दूसरे साल खुद विदेश भाग निकला। दो साल बाद वह गांव लौटा तो रुपये देने से आनाकानी करने लगा। पीड़िताओं ने पुलिस कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है। पुलिस जांच-पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।