फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   after salute to tricolor, committment of nation service toaday

Deoria News: तिरंगे को सलामी देंगे, लेंगे देश सेवा का संकल्प

Thu, 26 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
after salute to tricolor, committment of nation service toaday
74 वे गणतंत्र दिवस के लिए रंगोली से सजा पुलिस लाइन का मैदान।संवाद - फोटो : DEORIA
तिरंगे को सलामी देंगे, लेंगे देश सेवा का संकल्प
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बुधवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई। गणतंत्र दिवस पर जनपद के 22 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि तय कार्यक्रम अनुसार इस राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत प्रात: 7 बजे धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना से होगी। सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण 08.30 बजे किया जाएगा एवं राष्ट्रगान व देश सेवा के संकल्प को दोहराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि बृहस्पितवार को खास दिन के मौके पर विविध कार्यक्रम होंगे। सुबह 08.45 बजे मलीन बस्तियों में सफाई, 08.50 से 12.30 बजे तक जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बालीवाल मैच, निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैदियों में फल वितरण भी किया जाएगा। नौ बजे से जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरित किया जाएगा। सुबह नौ बजे से पुलिस लाइन में परेड होगी।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे निकलेगा रूट मार्च
शैक्षिक संस्थानों में झंडारोहण 10 बजे होगा। राष्ट्रीय एकता, अखंडता पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्तों को नमन किया जाएगा। 11.30 बजे शैक्षिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम गोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। राजकीय बाल गृह में फल वितरित किया जाएगा। दोपहर तीन बजे होमगार्ड, एनसीसी व स्काउट गाइड आदि का राजकीय इंटर कालेज से रूट मार्च निकलेगा, जो शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त होगा। सभी नगर पलिका परिषद, नगर पंचायतो, ब्लाकों, ग्राम पंचायतो में सफाई, झंडारोहण एवं प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। शहर एवं नगरो के चौराहों पर महान विभूतियों की मूर्तियों की सफाई अधिशासी अधिकारी सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, मुख्य कोषाधिकारी कुलदीप सरोज आदि उपस्थित रहे।

परेड की सलामी लेंगे कृषि मंत्री
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में सुबह साढ़े नौ बजे परेड होगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही परेड की सलामी लेंगे। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सराहनीय कार्य करने वाले जनपद के 12 पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 10 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed