फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After losing the election from Salempur Lok Sabha constituency, former MP Ravindra Kushwaha made allegations

आरोप: पूर्व सांसद बोले, मेरी हार के जिम्मेदार बलिया के भाजपा जिलाध्यक्ष- सरकार की राज्य मंत्री भी सहयोगी

Mon, 17 Jun 2024 05:47 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 05:47 PM IST
सार

पूर्व सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सिकंदरपुर, बांसडीह और बेल्थरा रोड और वहां के रहने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव शुरू से ही मेरे खिलाफ कार्यकर्ताओं को भड़काने का काम करते थे। वह शुरू से ही मंडल अध्यक्षों को निर्देशित करते थे कि भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं करना है।

विज्ञापन
After losing the election from Salempur Lok Sabha constituency, former MP Ravindra Kushwaha made allegations
भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सलेमपुर के पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने रविवार के देर शाम पत्रकार वार्ता में अपनी हार का ठीकरा पार्टी के जिम्मेदारों पर फोड़ा है। आरोप लगाया कि मामूली वोट से मिली हार का जिम्मेदार राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम व बलिया के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव हैं।

विज्ञापन


कहा कि पूरे चुनाव के दौरान राज्य मंत्री ने क्षेत्र में मेरा प्रचार नहीं किया था। वहीं, बलिया के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव और संगठन में उनके लोगों ने मेरा खुलकर विरोध किया था। वह समाजवादी पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। इसका सीधा नुकसान उन्हें उठाना पड़ा।
विज्ञापन


पूर्व सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सिकंदरपुर, बांसडीह और बेल्थरा रोड और वहां के रहने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव शुरू से ही मेरे खिलाफ कार्यकर्ताओं को भड़काने का काम करते थे। वह शुरू से ही मंडल अध्यक्षों को निर्देशित करते थे कि भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सलेमपुर में प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री हैं विजयलक्ष्मी गौतम। यह एक दिन भी प्रचार करने के लिए सलेमपुर नहीं निकाली और अपने लोगों को लगातार सुनियोजित तरीके से मेरा विरोध कराया। जहां पर उनके लोग हैं, वहां मुझे हराने का काम किया गया।

महज 3500 वोटो से जो हार हुई है, उसका जिम्मेदार बलिया के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव और सलेमपुर की विजय लक्ष्मी गौतम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भीतरघात करने वाले जिलाध्यक्ष को तुरंत पद से हटा देना चाहिए। यह जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के एजेंट के तौर पर काम करते हैं।

ओमप्रकाश राजभर पर करारी प्रहार करते हुए कहा कि उनके लड़के अरविंद राजभर एक लाख 70 हजार वोट से हार यह दर्शा रहा है कि उनका भी उनके समाज से पकड़ खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की टीम बलिया आ रही है और वह पूरी बात टीम को बताएंगे कि हार की वजह क्या थी? कुशवाहा ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव मुद्दा विहीन चुनाव हुआ और इस चुनाव में कोई मुददा नही बन पाया, यही कमी रह गई और यूपी में इसलिए ऐसा परिणाम आया।


राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बताया कि हार के कारण का संगठन जांच कर रहा है। इस पर मुझे कोई टिप्पडी नहीं करना है। जबकि, बलिया के भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पार्टी के वरीय अधिकारियों के निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है। अभी उनके आरोप पर कुछ कहना नहीं है, जल्दी ही उनके आरोप का प्रेसवार्ता कर जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed