फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   advocates protested

अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

Wed, 09 Nov 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
advocates protested
सदर तहसील परिसर में धरना देते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : DEORIA
अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार
विज्ञापन

जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मामलों को लेकर हैं आंदोलित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह के मामलों को लेकर अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। दीवानी न्यायालय सहित अन्य तहसील मुख्यालयों पर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक अशोक कुमार दीक्षित के नेतृत्व में हुई। इसमें एआरटीओ के अधिवक्ता राम प्रवेश सिंह के मामले में सभी अधिवक्ताओं में काफी रोष है। इसको लेकर दीवानी कचहरी अधिवक्ताओें ने न्यायिक विरत रहे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पत्रक दिया। संघ के सचिव अधिवक्ता शक्ति धर पाण्डेय ने बताया कि अधिवक्ताओं से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जबकि जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष ब्रजेश की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पर जबरन भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया गया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भाटपार रानी तहसील अधिवक्ता संघ ने बुधवार को तहसील सभागार में संघ के अध्यक्ष सुनील पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से तहसील बार एसोसिएशन देवरिया द्वारा अपनी मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में यह निर्णय लिया। उन्होंने इसकी प्रति उप जिलाधिकारी सहित सभी न्यायालयों में प्रेषित किया।
जिलाधिकारी से मांग की कि तहसील देवरिया में भ्रष्ट अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल किया जाए नहीं तो जिले भर के अधिवक्ता पूरे जनपद में आंदोलन चलाएंगे। उन्होंने ट्रांसपोर्ट अधिवक्ता संघ के सदस्य रामप्रवेश के उत्पीड़न की कार्रवाई को भी बंद करने की मांग की। इस दौरान नागेश दुबे, प्रदीप गुप्ता, लाल साहब यादव, रामप्रवेश उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, सुशील कुमार ओझा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो समाचार
अधिकारियों के स्थानांतरण की जिद पर अड़े अधिवक्ता
बरहज। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए अड़े हुए हैं। परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने आंदोलन तेज करते हुए कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। तहसील बार संघ अध्यक्ष पंडित रामायण तिवारी और महामंत्री उदयराज चौरसिया ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। वकीलों का कहना था कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का स्थानांतरण करने में जिम्मेदार हीलाहवाली कर रहे हैं। वकीलों ने स्थानांतरण न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, चंद्रभूषण यादव, गिरीश वर्मा, लक्ष्मी दीक्षित, प्रमोद श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, उधव प्रसाद, उमेश विश्वकर्मा, अंबिकेश सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

सदर तहसील कोर्ट का बहिष्कार जारी
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन ने बुधवार को बैठक के पश्चात धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। नायब तहसीलदार बखरा के कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इस दौरान अजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, शंभूनाथ सिंह, राकेश मल्ल, गिरीश नारायण तिवारी, राकेश कुमार शाही, भारत भूषण गुप्ता, अंबरीष मौर्या, विजय सेन यादव, राजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed