फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   advocates protested

अधिवक्ताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन

Fri, 07 Oct 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
advocates protested
दीवानी न्यायालय के वकीलो ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।संवाद - फोटो : DEORIA
अधिवक्ताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता और उनके परिवार की पिटाई से आहत हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अधिवक्ता और उनके परिवार की पिटाई से आक्रोशित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रह प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के मदन चक निवासी अधिवक्ता प्रेमचंद कुशवाहा का गांव के कुछ लोगों से जमीन विवाद है। इसी विवाद को लेकर एक माह पहले कुछ लोगों ने अधिवक्ता की भाभी उर्मिला देवी पर जानलेवा हमला किया था। इसमें गंभीर धाराओं में मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार की शाम को अधिवक्ता प्रेमचंद कुशवाहा कचहरी से घर पहुंचे तो घर में घुसकर आरोपियों ने उनकी और परिजनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

सुबह कचहरी खुलने पर जब यह सूचना अधिवक्ताओं के पास पहुंची है तो अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। न्यायिक कार्य से विरत होकर पुलिस व प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के पास पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण मणि त्रिपाठी, सचिव शक्तिधर पांडे, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव, विद्यासागर मिश्र, संजय सिंह, प्रेम नारायण, मनोज कुमार मिश्र, दीपक मिश्र, आरती कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed