{"_id":"6a6a41bb90892b02a906aa8b","slug":"advocates-protest-for-the-restoration-of-the-old-case-file-system-deoria-news-c-208-1-deo1027-187999-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुरानी पत्रावली व्यवस्था की बहाली के लिए अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुरानी पत्रावली व्यवस्था की बहाली के लिए अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Wed, 29 Jul 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन ने बुधवार को तहसील परिसर में न्यायिक कार्यों में आ रही समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें वर्षों पुरानी पत्रावली व्यवस्था को तत्काल बहाल करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने कहा कि नई पत्रावली व्यवस्था लागू होने के बाद न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभा में सर्वसम्मति से पुरानी व्यवस्था बहाल करने का प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में तहसील कार्यालय में कुशल कंप्यूटर ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई।
अधिवक्ताओं का कहना था कि तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण राजस्व एवं न्यायिक कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री विजयसेन यादव एडवोकेट, राकेश कुमार शाही, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामछबिला, आशुतोष मणि, राजीव त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र पांडेय, रजत श्रीवास्तव आदि माैजूद रहे।