फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   administrative team inquire about masjid

घुड़ीपाकड़ गांव में प्रशासनिक टीम ने मस्जिद से समाज विरोधी काम के आरोपों की जांच की

Wed, 09 Dec 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
administrative team inquire about masjid
घुड़ीपाकड़ गांव में प्रशासनिक टीम ने मस्जिद से समाज विरोधी काम के आरोपों की जांच की
विज्ञापन

देसही देवरिया। डीएम के निर्देश पर क्षेत्र के घुड़ीपाकड़ गांव में बुधवार की शाम को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची और एक मस्जिद की जांच की। अधिकारियों का काफिला गांव में पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के घुड़ीपाकड़ गांव के अजय मिश्रा सहित कई लोगों ने डीएम अमित किशोर को संयुक्त शिकायती पत्र सौंपकर गांव में संचालित एक मस्जिद के संचालकों पर गंभीर आरोप लगाया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि गांव के बीचोबीच सार्वजनिक जमीन पर लोगों ने धोखे से मस्जिद बनवा ली है। यहां असामाजिक तत्वों का आना-जाना है। यहां से गैर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। डीएम अमित किशोर के निर्देश पर बुधवार की शाम को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची और मस्जिद की जांच की। मस्जिद से जुड़े जिम्मेदारों को जरूरी कागजात दिखाने को कहा। टीम में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, तहसीलदार आनंद नायक, वफ्फ निरीक्षक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रभारी एसओ रामपुर कारखाना घनश्याम सिंह, चौकी इंचार्ज हेतिमपुर महेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक माह पहले इस मस्जिद से एक जुलूस निकाला गया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने उसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप लगाए थे। इससे विवाद हो गया था। मामले में कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। इस संबंध में महुआडीह चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मस्जिद की जांच करने तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed