फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration will send proposal to transfer land for district hospital

Deoria News: जिला अस्पताल के लिए भूमि हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भेजेगा प्रशासन

Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Administration will send proposal to transfer land for district hospital
जिलाधिकारी ने किया भुजौली में निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

डीएम ने भूमि को पाया मानक के अनुरूप, नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

देवरिया। जिला अस्पताल निर्माण के लिए प्रशासन जुट गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को भुजौली कॉलोनी स्थित नगरपालिका की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि को जिला अस्पताल निर्माण के लिए उपयुक्त पाया और शासन स्तर पर नगर विकास विभाग को भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि नया जिला अस्पताल बनने से जनपद में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नए जिला अस्पताल का निर्माण आवश्यक है। जनहित में जनप्रतिनिधियों एवं सिविल सोसाइटी की ओर से भी इसके लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भुजौली कॉलोनी में नगर पालिका की पांच एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है, जो जिला अस्पताल स्थापना के निर्धारित मानकों को पूरा करती है। भूमि चारों ओर से रोड से जुड़ी है और यह आबादी के पास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में नवस्थापित महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज सुविधाओं से युक्त है। ऐसे में मध्यम स्तर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिला अस्पताल का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जमीन उपयुक्त लग रही है। स्वास्थ्य विभाग को भूमि हस्तांतरित करने के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

पुराने रोडवेज परिसर में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग स्थल
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल लाइंस रोड पर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए पुराने रोडवेज परिसर (कोऑपरेटिव चौराहा के निकट) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुराने रोडवेज परिसर की भूमि मल्टीलेवल पार्किंग स्थल निर्माण के लिए उपयुक्त है। पार्किंग के निर्माण से शहर को जाम की समस्या से निजात में सहायता मिलेगी। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से परिवहन विभाग को पुराने रोडवेज परिसर की भूमि को नगर विकास विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस भूमि के बदले रोडवेज को दूसरी जगह भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह, रोडवेज के एआरएम ओपी ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed