{"_id":"6102ecd58ebc3e09346e69ee","slug":"administration-redy-ti-demolish-encroachment-deoria-news-gkp4037038182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों से अतिक्रमण हटाने में जुटा पालिका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों से अतिक्रमण हटाने में जुटा पालिका प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों से अतिक्रमण हटाने में जुटा पालिका प्रशासन
बरहज। नगर के प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किया गया है। जिससे सड़कें संकरी हो गई हैं। नगरपालिका ने अतिक्रमण खाली कराने के लिए मुनादी कराया है। मिली चेतावनी पर कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटा लिया है। जबकि अतिक्रमण खाली कराने पहुंची जेसीबी मशीन और पुलिस-पीएसी को बारिश के कारण बिना कार्रवाई किए बैरंग लौटना पड़ा।
बृहस्पतिवार को एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार सिंह के देखरेख में नगरपालिका कार्यालय की ओर से नगर के प्रमुख सड़कों से अवैध कब्जा खाली कराने की योजना थी। प्रशासन ने दो दिन पूर्व जिसकी मुनादी भी कराया था। सड़कों से कब्जा खाली कराने के लिए जेसीबी, स्वच्छता प्रहरी, स्थानीय पुलिस और एक प्लाटून पीएसी बुलाई गई थी। सुबह से आसमान में छाए घने बादल और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण अभियान को रोकना पड़ा। हालांकि पालिका मार्ग पर अधिकांश दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने से अतिक्रमण हटाने में जुटे थे। मौके पर नगर चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रधान, पीएसी प्लाटून कमांडेंट रामबड़ाई यादव आदि मौजूद रहे। एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौसम के अनुकूल न होने के कारण अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम को टाल दिया गया है। दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर सोमवार को खाली कराया जाएगा।