फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   administration manage gate matter

प्रशासन ने खुलवाया पड़ोसी का गेट, दरवाजे पर पहुंची बरात

Tue, 01 Dec 2020 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
administration manage gate matter
प्रशासन ने खुलवाया पड़ोसी का गेट, दरवाजे पर पहुंची बरात
विज्ञापन

बड़का गांव में घंटों जमी रही तीन थानों की पुलिस
ट्विटर पर मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को किया गया था ट्वीट
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बड़का गांव में हरिशंकर पाठक की शिकायत पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पड़ोसी की ओर से बंद किया गेट खुलवाया। किसी तरह उनकी पुत्री की बरात दरवाजे तक पहुंच सकी। हालात से निपटने के लिए तीन थानों की पुलिस बुलाई गई थी। जो घंटों गांव में जमीं रही। हालांकि, दरवाजे पर जाने के लिए अन्य रास्ता है लेकिन वह इसी रास्ते से बरात ले जाने पर आमादा थे। दोनों पक्षों ने सीएम सहित अधिकारियों को ट्वीट किया था।

बड़का गांव निवासी हरिशंकर पाठक और सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर रविशंकर पाठक के बीच काफी दिनों से जमीन की रंजिश चली आ रही है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार की शाम हरिशंकर के पुत्री की बरात जौनपुर से आ रही थी। बरात के दरवाजे तक पहुंचने वाले मार्ग पर पड़ोसी की ओर से लगवाया गया गेट बंद कर दिया गया था। जानकारी होने पर एसडीएम सुनील कुमार सिंह बरहज, भलुअनी और खुखुंदू की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ोसी के गेट न खोलने पर मामला तूल पकड़ने लगा। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह पड़ोसी गेट खोलने पर राजी हुआ। किसी तरह कार्यक्रम संपन्न हो सका। लोग बता रहे हैं कि हरिशंकर के पुत्र अजय पाठक की शादी में भी गेट खुलवाने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, हरिशंकर के दरवाजे पर जाने के लिए एक अन्य रास्ता भी है। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आपसी समझौते के आधार पर गेट खोल दिया गया। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद लंबे समय से चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed