{"_id":"611d4fd08ebc3e79b74f8cff","slug":"administration-demolished-encroachment-deoria-news-gkp405984164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि से प्रशासन ने हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि से प्रशासन ने हटवाया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी भूमि से प्रशासन ने हटवाया कब्जा
पैकौली। सदर तहसील की ग्राम पंचायत सरौरा में बुधवार की शाम प्रशासन ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई। ग्राम सभा की पोखरी की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के बाद प्रशासन ने पोखरी खोदवानी शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।
ग्राम पंचायत सरौरा में ग्राम सभा की पोखरी की भूमि पर वर्षों से एक व्यक्ति झोपड़ी डालकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत गांव के ही रामायन ने प्रशासन से की। यहां सुनवाई न होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने पोखरी के भूमि से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। बुधवार को तहसीलदार आनंद नायक के नेतृत्व में बीडीओ केके राय, नायब तहसीलदार धर्मवीर, एडीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि, लेखपाल अनुराधा यादव पहुंचे। इसके बाद प्रशासन की टीम ने अवैध कब्जा को हटवाया। इसके बाद जेसीबी से पोखरी की खोदाई शुरू करा दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान कमलेश यादव, एसआई शैलेंद्र यादव व बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।