{"_id":"6a29b0308049cee8100f73a4","slug":"administered-a-pledge-to-chant-the-gayatri-mantra-deoria-news-c-208-1-deo1045-184137-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गायत्री मंत्र का जप करने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गायत्री मंत्र का जप करने का दिलाया संकल्प
Thu, 11 Jun 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-शांति की कामना की।
शांति कुंज हरिद्वार के यज्ञाचार्य पं कमलेश मिश्रा ने अंतिम दिन की शुरुआत आहुति से कराई और कहा कि मनुष्य को अपने संसाधनों का उपयोग केवल स्वार्थ के लिए नहीं लोक कल्याण के लिए करना चाहिए। सभी को गायत्री मंत्र का नियमित जप करने का संकल्प दिलाया और कहा कि यह केवल कर्म कांड नहीं है, बल्कि व्यक्ति के मानसिक और आत्मिक विकास का माध्यम है। संवाद