फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Action demanded over threats received by Amitabh Thakur.

Deoria News: अमिताभ ठाकुर को मिली धमकी पर कार्रवाई की मांग

Mon, 19 Jan 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Action demanded over threats received by Amitabh Thakur.
देवरिया। आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने चौथे दिन रविवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन किया। कार्यकर्ताओं ने कोडीनकफ सिरफ के विरुद्ध आवाज उठाने पर पूर्व आईजी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर पर कार्रवाई किए जाने का आरोप सरकार पर लगाया।
विज्ञापन

कहा कि यह धरना राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली धमकी के विरोध में आयोजित किया गया है, जो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होने तक अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि आजाद अधिकार सेना द्वारा विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों सपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, किसान यूनियन व राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी के स्थानीय नेताओं व पदाधिकारियों से सहयोग व समर्थन की अपील की गई है। धरने में गोरखपुर जोन अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ तिवारी, देवी पाटन के मण्डल अध्यक्ष मंगल गिरि, व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन लाल जायसवाल, प्रदेश महासचिव सिंहासन चौहान, भुवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष देवरिया मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed