फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   acmo inspected arogya mela

तीन अस्पतालों के निरीक्षण में एसीएमओ ने जिम्मेदारों को लगाई फटकार

Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
acmo inspected arogya mela
तीन अस्पतालों के निरीक्षण में एसीएमओ ने जिम्मेदारों को लगाई फटकार
विज्ञापन

भटनी। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने रविवार को क्षेत्र के तीन अस्पतालों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
आरोग्य मेले के माध्यम से लोगों को इलाज को शासन और प्रशासन गंभीर है। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने भटनी सीएचसी का निरीक्षण किया। ईटीसी सेंटर में कुछ जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताई। वहीं मौके से गायब कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद वे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पहुंचे, जहां दोपहर तक मात्र सात मरीजों का पंजीकरण हुआ था। मरीजों की कम संख्या देख वे इसे बढ़ाने को निर्देशित किया। यहां चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय थे, जबकि गायब एएनएम और आशाओं से जवाब मांगा गया है। करीब एक बजे वे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचे जहां लापरवाही मिलने पर जल्द कमी को पूरा करने का निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि क्षेत्र के तीन अस्पतालों का निरीक्षण एसीएमओ ने किया है। जांच में लापरवाही मिलने पर हिदायत दी गई है। वहीं गायब स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

आरोग्य मेला में मरीजों की हुई जांच
बरहज। स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पैना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि सभासद रवि जायसवाल व घनश्याम सिंह ने किया। मेले में आए मरीजों की जांच की गई। साथ ही उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. मिथिलेश शुक्ल, उमेश, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed