फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of setting fire to interlocking brick factory

Deoria News: इंटरलॉकिंग ईंट फैक्ट्री में आग लगाने का आरोप

Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of setting fire to interlocking brick factory
सलेमपुर। भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर कुंडौली चौराहे के पास इंटरलॉकिंग ईंट फैक्ट्री में अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। इससे ईंट फैक्ट्री का प्लास्टिक फार्मा जल गया, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मईल थाना के कुंडौली गांव निवासी चंद्र प्रकाश सिंह की कुंडौली तिराहे पर ईंट फैक्ट्री है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे जब वह घर चले गए तब कुछ अज्ञात लोगों ने उनके ईंट की फैक्ट्री में आग लगा दी, जिससे फैक्ट्री में प्लास्टिक के उपकरण जलकर राख हो गए। फैक्ट्री के अगल-बगल के लोगों ने फोन कर उन्हें जानकारी दी। जब वह घर से अपनी फैक्ट्री पर पहुंचे तो फैक्ट्री में लगे प्लास्टिक के उपकरण जलकर खराब हो चुके थे। आग पर लोगों की मदद से किसी तरह काबू पाया गया। मईल थानाध्यक्ष गोपाल राजभर ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed