फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of raping a teenager, kidnapping

किशोरी से दुष्कर्म, अपहरण का आरोप

Tue, 29 Mar 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a teenager, kidnapping
किशोरी से दुष्कर्म, अपहरण का आरोप
विज्ञापन

बनकटा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर वहीं की किशोरी से रविवार को दुष्कर्म करने का आरोप लगा। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपित ने अपने सहयोगियों के साथ किशोरी को असलहा दिखाकर घर से अपहरण कर लिया है। पिता का आरोप है कि अब तक उन्हें उनकी बेटी के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
किशोरी के पिता ने युवक सहित अन्य आरोपितों पर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस किशोरी को ढूंढ निकालने में जुटी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रविवार को उनकी नाबालिग पुत्री खेत की तरफ जा रही थी। वहां उसे अकेला देखकर उसी गांव के युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी जब घर आई तो काफी सहमी हुई थी। संदेह होने पर घर वालों ने पूछताछ की तो पहले तो उसने कुछ बताने से इंकार किया, बाद में घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। उसी बीच फिर से आरोपित युवक और उसके साथी घर आए और उनकी बेटी को जबरदस्ती उठा ले गए। इस मामले में किशोरी के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि किशोरी को ढूंढकर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed