फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accused of rape suspended si arrested

दो माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी दरोगा गिरफ्तार

Tue, 03 May 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
accused of rape suspended si arrested
दो माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी दरोगा गिरफ्तार
विज्ञापन

सलेमपुर। न्याय की गुहार लेकर कोतवाली पहुंची महिला को शादी का झांसा देकर कोतवाली में तैनात दरोगा आदित्य सम्राट पर एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म का आरोप है। फरवरी में सीओ के व्हाट्सएप ग्रुप में आरोपी दरोगा ने महिला के साथ अपना नग्न तस्वीर वायरल कर दिया था। पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली में दरोगा के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर करीब दो माह से फरार चल रहा था। उसे मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि पूर्व में कोतवाली में तैनात दरोगा आदित्य सम्राट शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। उसने उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था। इस मामले में एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। इसके बावजूद उसका सलेमपुर आना-जाना लगा रहा। 27 फरवरी को निलंबित दरोगा ने अपने मोबाइल नंबर से अपनी नग्न तस्वीर और वीडियो सीओ सलेमपुर के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। महिला ने दरोगा पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने दरोगा आदित्य सम्राट के विरुद्ध छेड़खानी, जान मारने की धमकी और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद धारा 376 बढ़ा दी गई। उसके बाद से दरोगा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दरोगा देवरिया रेलवे स्टेशन पर मौजूद है, जो किसी ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र, एसआई भूपेंद्र सिंह रेलवे स्टेशन पहुंचे। आरोपी दरोगा भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी दरोगा को देवरिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम समय तक मामले को छिपाने में जुटी रही पुलिस
सलेमपुर। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को आरोपी दरोगा का मेडिकल कराने गए अधिकांश पुलिस कर्मी बिना वर्दी के थे, ताकि किसी की नजर न पड़े। सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर आरोपी और महिला के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का आडियो वायरल हुआ था, जिसमें पीड़िता ने महकमे के कुछ पुलिसकर्मियों का नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि आरोपी को पुलिस बचा रही है। इतना नहीं, दो दिन पहले पीड़िता कोतवाली पहुंची और हंगामा करने लगी। पुलिसकर्मियों ने शांत कराया और दो दिन के अंदर गिरफ्तार करने आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed