फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of plotting husband's murder; plea made to SP

Deoria News: पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप, एसपी से गुहार

Fri, 30 Oct 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of plotting husband's murder; plea made to SP
खुखुंदू। स्थानीय गांव के पोखरा टोला में दो पक्षों के बीच पुराना विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक पक्ष की महिला ने पति की आंख फोड़ने और अब उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एसपी अभिजीत आर. शंकर से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की घायल युवती का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। नारायण प्रसाद और बृजराज प्रसाद के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 21 अक्तूबर की दोपहर सड़क किनारे खड़ी नारायण की पत्नी मुन्नी देवी के साथ बृजराज ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने अगले दिन बृजराज को हिरासत में लेकर चालान कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जमानत पर छूटकर घर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी देवी का आरोप है कि मारपीट में उनके पति नारायण प्रसाद की आंख फोड़ दी गई है और अब उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। इस बीच एक पक्ष के गंभीर रूप से घायल शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज है। पहले भी नारायण की शिकायत पर बृजराज का चालान किया गया था। दूसरी बार हुई मारपीट में बृजराज की बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed