{"_id":"682cd302d931c608ed0e2814","slug":"accused-of-obstructing-marriage-of-sons-and-daughters-deoria-news-c-208-1-sdn1004-153988-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दादी पर ईंट फेंकने से रोका तो पोती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दादी पर ईंट फेंकने से रोका तो पोती को पीटा
Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। सोन्हुला गांव में बीमार दादी पर कुछ युवकों ने ईंट के टुकड़े फेंकना शुरू कर दिया। पोती ने मना करने पर भी नहीं माने। इसे बाद वह वीडियो बनाने लगी। इस बात से नाराज युवकों ने दरवाजे पर चढ़कर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की मां ने मौके पर पुलिस बुला लिया। पुलिस के आने से पहले युवक भाग गए।
जानकारी केे अनुसार, सोन्हुला गांव निवासी रिंकू देवी घर पर सास और बेटी के साथ रहती हैं। सास के कमर में चोट लगने से वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। आरोप है कि सोमवार को गांव के कुछ युवक सास पर ईंट के टुकड़े फेंक रहे थे। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की धड़पकड़ की जाएगी। संवाद