फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of kidnapping and raping a teenager arrested

Deoria News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a teenager arrested
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर शुक्रवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे के करीब वह सड़क की तरफ शौच के लिए गई थी। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठा गांव का ही एक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उसको अगवा कर लिया। आरोप है कि युवक, किशोरी का हाथ पकड़ कर उसके मुंह को दबाकर जबरन गाड़ी पर बैठा लिया। आरोपी उसे एक अज्ञात जगह पर ले जाकर चाकू और हथियार दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद किशोरी को उसके घर के पास लाकर छोड़ दिया। चाकू और हथियार दिखाकर घर मुंह ना खोलने की धमकी दी। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने तरकुलवा थाने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। किशोरी का आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी उसे डरा-धमका कर अपने कुछ साथियों के साथ दुष्कर्म करता रहा है। उस दौरान भी उसने अश्लील तस्वीर और वीडियो बनाया था। कुछ दिन पूर्व उसने किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसे काफी मान-मनौव्वल के बाद डिलीट किया था। इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed