फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of entering the house and assaulting and molesting

Deoria News: घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी का आरोप

Thu, 12 Feb 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of entering the house and assaulting and molesting
भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद आरोपी पक्ष सुलह करने का दबाव बना रहा है। इससे जुड़ा एक ऑडियो भी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने 9 फरवरी की सुबह घर में घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि घर में मौजूद युवती के साथ छेड़छाड़ भी की। घटना के बाद जब पीड़िता के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो आरोपी पक्ष ने उस पर समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि फोन पर सुलह कराने की बात कही गई, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को दी गई है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है। मारपीट और छेड़छाड़ की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed