फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of attempted rape in custody

Deoria News: दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपी हिरासत में

Fri, 30 Oct 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempted rape in custody
भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस इसे पारिवारिक विवाद बता रही है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात वह अपने कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोसी युवक दरवाजा पीटने लगा। दरवाजा खोलने पर वह अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने बताया कि उसने इसकी सूचना डायल 112 पर देने की कोशिश की मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने और लोगों की आहट सुनकर आरोपी मौके से भाग गया। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed