फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accused beaten up preventing public drain water from entering farm

सार्वजनिक नाली का पानी खेत में जाने से रोकने पर मनबढ़ों ने पीटा

Sun, 29 Nov 2020 05:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
accused beaten up preventing public drain water from entering  farm
सार्वजनिक नाली का पानी खेत में जाने से रोकने पर मनबढ़ों ने पीटा
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। नोनापार गांव में सार्वजनिक नाली का पानी खेत में जाने से रोकने पर मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल किसान का इलाज देवरिया स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया है। वही घटना के बाद से गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
भटनी के नोनापार गांव निवासी राहुल तिवारी खेती-किसानी का कार्य करते हैं। रविवार सुबह वे खेत की तरफ घूमने गए तो देखा कि सार्वजनिक गांव के नाली का पानी उनके खेत में बह रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधान के बेटे से गेहूं की फसल बर्बाद होने का हवाला देकर पानी रोकने का निवेदन किया। इससे नाराज ग्राम प्रधान परिवार के लोगों ने राहुल से मारपीट शुरू कर दी। इससे राहुल घायल होकर बेहोश हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद घायल अवस्था में राहुल को सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक का इलाज देवरिया स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के पुत्र दयाशंकर यादव, गिरिजाशंकर यादव, रमाशंकर यादव व मुरली मनोहर यादव और संदीप यादव पर मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से गांव के एक पक्ष के लोग आक्रोशित हैं। लोगों ने आरोपितों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि नाली के पानी से पीड़ित युवक का फसल बर्बाद हो रहा था। विरोध करने पर आरोपित लोगों ने मारपीट की है। आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed