{"_id":"620bed4dcddd33068f3dbdce","slug":"accused-arrested-with-wine-in-theft-car-deoria-news-gkp427054890","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार से शराब ले जाते आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कार से शराब ले जाते आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की कार से शराब ले जाते आरोपी को पकड़ा
रामपुरबुजुर्ग/बनकटा। थाना क्षेत्र के खुरवसिया गांव के समीप से सोमवार को पुलिस ने चारपहिया वाहन से तीस पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शराब बिहार भेजी जा रही थी।
शाम को एसओ दिलीप सिंह खुरवसिया गांव के समीप एक कार को रोककर तलाशी ली। उसमें तीस पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने जांच की तो वाहन चोरी का निकला। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया तथा चालक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शशिकुमार उर्फ पवन राम बिहार के सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के अंबरपुर के रूप में हुई। शराब बरामद करने वाली टीम में एसओ के अलावा सुनील यादव, आशीष यादव, इंद्रजीत शर्मा आदि शामिल रहे।