{"_id":"6ac54ca6ace87193fd022a27","slug":"accused-arrested-with-stolen-mobile-phone-deoria-news-c-208-1-deo1049-193646-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Oct 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 53 वर्षीय अख्तर अली के रूप में हुई।
जीआरपी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी को प्लेटफॉर्म नंबर एक के सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माणाधीन भवन के बरामदे से पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से वीवो वाई-22 मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल जीआरपी थाने में दर्ज एक प्राथमिकी से संबंधित है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस उसका अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। टीम में उपनिरीक्षक राजीव सिंह, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार गुप्ता, आरक्षी शैलेश कुमार पटेल और आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।